पीपलदा: लोकसभा अध्यक्ष बिरला के प्रयास से राजस्थान सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत
Pipalda, Kota | Jul 30, 2024 इटावा उपखंड क्षेत्र को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास से बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में किया क्रमोन्नत करने के के आदेश जारी किए है इस घोषणा से इटावा क्षेत्र के लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है।