पीपलदा: इटावा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी मामले में गिरफ्तार 2 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Pipalda, Kota | Jul 29, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहॉ से न्यायालय ने उन्हें 8 अगस्त 2024 तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि इटावा निवासी एक युवक को अश्लील फोटो दिखाकर 9 लाख 87 हजार रुपये विभिन्न खातों में डलवाये थे।