माननीय पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति, बेगूसराय न्यायमंडल श्री अजित कुमार ने आज मंडल कारा, बेगूसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा स्नानागार, भोजनशाला, पाठशाला एवं मंडल कारा स्थित अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से उपचार एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में माननीय न्यायमूर्ति ने महिला बंदियों के कौशल विकास एवं पुनर्वास के उद्देश्य से मनोरंजन केंद्र सह पालना घर का उद्घाटन किया। महिला बंदियों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जूट बैग निर्माण, फाइल फोल्डर निर्माण एवं मधुबनी पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथी ही पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया गया।
मौके पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषिकांत, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, डीएलएसए सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#begusarai