गुना कलेक्ट्रेट में 13 नवंबर को संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सीमा शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। योजनाओं में कम प्रगति वाले परियोजना अधिकारी के विरुद्ध आयुक्त ग्वालियर को प्रस्ताव भेजने और पर्यवेक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश दिए। चाइल्ड हेल्पलाइन बाल संरक्षण पोषण 2.0 वन स्टॉप सेंटर आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा की।