सिरोही: शिवगंज में जाल में फंसने से 7 फीट मगरमच्छ की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
Sirohi, Sirohi | Jun 13, 2026 बड़ागांव के पास गोपेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक देवली रोड किनारे स्थित एनीकट में एक सवा सात फीट लंबे मगरमच्छ की मौत हो गई। मगरमच्छ मछली पकड़ने के जाल में फंस गया और गले में फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर एनिमल हेल्प रेस्क्यू के महिपाल रावल मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार करवाया।