कामां: जुरहरा पुलिस ने 6 साइबर ठगों को दबोचा, 15 मोबाइल और 8 सिम कार्ड किए जब्त
जुरहरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 5 सक्रिय सिम कार्ड और 3 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ड्रोन कैमरा, 5जी मोबाइल, पुराने सिक्के और सस्ते होटल बुकिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे। बुधवार शाम 5 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी अनुसंधान जारी।