विदिशा नगर: वेयरहाउस पर खरीदी बंद होने से भड़के किसान, हाईवे पर लगाया जाम
कुआंखेड़ी के पास गेहूं तुलाई केंद्र पर उपार्जन प्रक्रिया रोकने और बारदाने की कमी बताकर खरीदी बंद किए जाने से नाराज किसानों ने शनिवार दोपहर 12 बजे हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना टीआई आरके मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन किसान नहीं माने।बाद में जिला पंचायत कृषि सभापति धनराज दांगी और एसडीएम क्षितिज शर्मा भी मौके पर पहुंचे।