जमुई: महिसौड़ी चौक के पास ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर घायल, चालक ट्रैक्टर छोड़कर हुआ फरार
Jamui, Jamui | Feb 12, 2025 महिसौड़ी चौक के पास बुधवार की देर शाम 6:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिस ब्रेकेटिंग को तोड़कर साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर घायल हो गया, जबकि चालक ट्रैक्टर को छोडकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर घायल मजदूर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।