जमुई: मंझवे में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Feb 13, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे करंट की चपेट में आने से 53 वर्षीय उमेश पासवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया।