जमुई: अलीगंज इलाके में सांढ़ के हमले से वृद्ध की हालत गंभीर, 102 एंबुलेंस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 13, 2025 अलीगंज इलाके में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे सांढ़ के हमला से एक वृद्ध बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए। जिसे 102 एंबुलेंस द्वारा देर रात 2:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत डरहेरा गांव निवासी बासदेव राय के रूप में हुई है। घायल वृद्ध कुछ बताने में असमर्थ है।