जमुई: जमुई के डीईओ ने दोषी प्रधानाध्यापकों को बचाने की कोशिश की, डीएम ने कार्रवाई की अनुशंसा की
Jamui, Jamui | Feb 12, 2025 जमुई में मध्यान भोजन योजना में हुई अनियमितताओं के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिला अधिकारी अभिलाष शर्मा की जांच में डीईओ दोष पाए गए और उनके खिलाफ बुधवार की शाम 5 बजे कार्रवाई के अनुशंसा की गई है। मामला 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर लगाई गई दंड राशि से जुड़ा है।