देवबंद: देवबंद पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, हरियाणा से जुड़ी चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
देवबंद में पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चोरी की बाइको को ठिकाने लगाने और उनके पुर्जे अलग-अलग बेचने के धंधे में सक्रिय था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हरियाणा नंबर की चोरी की बाइक और कई वाहनों के पार्ट्स बरामद किए हैं।आरोपी कृष्ण पुत्र स्व0 ओमप्रकाश, सुहैल पुत्र शाहिद कुरेशी, सुहैल पुत्र तैय्यब थाना देवबंद है।