मिर्ज़ापुर: विंध्याचल धाम में अष्टमी तिथि पर वेद मंत्रों की गूंज, गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर हुआ आयोजन, कई प्रांतों के लोग जुटे
गुरुवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे विंध्याचल धाम में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर अत्यंत भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें महर्षि संदीप मनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वेद मत्रों का पवन पाठ किया गया। जिसमें मां के धाम में नेपाल कर्नाटक गुजरात महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से पधारे वेद पाठी ब्राह्मणों ने। दर्शन पूजन किया।