भरतपुर: भरतपुर के घी कारोबारी के ठिकानों पर IT ने किया रेड, मचा हड़कंप
दो महीने पहले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जिस फर्म की नकली घी की फैक्ट्री महुवा (दौसा) में पकड़ी, उस पर भरतपुर में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मार दिया। यह फर्म दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड भरतपुर के घी कारोबारी प्रेमचंद की है। घी कारोबारी के भरतपुर स्थित मकान-दुकान और आगरा (यूपी) स्थित फर्म पर आयकर विभाग (IT) की टीमों ने एकसाथ छापेमारी की।