Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

"अखिलेश आ रहे हैं" Akhilesh Yadav #बाइस_में_बाइसिकल #काम_वाले_भैया

27.6k views | Bilgram, Hardoi | Jun 16, 2021

MORE NEWS

शाहाबाद में बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई के शाहाबाद कस्बे के खेड़ाबीबीजेई मोहल्ले में बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड नलकूप ऑपरेटर के बंद मकान में अज्ञात चोर घुस गए और घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरों की तलाश के लिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

शाहाबाद में बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी हरदोई के शाहाबाद कस्बे के खेड़ाबीबीजेई मोहल्ले में बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड नलकूप ऑपरेटर के बंद मकान में अज्ञात चोर घुस गए और घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरों की तलाश के लिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Bilgram, Hardoi | Jun 28, 2026

490 लाख रुपये की लागत से 40 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद हरदोई क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 490 लाख रुपये की लागत से कराए गए 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर' सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, जल निकासी, पार्कों के सौंदर्यीकरण और मार्ग प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें।

नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर' ने कहा कि नगरवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरीय पेयजल योजना के तहत नलकूपों का अधिष्ठापन कराया गया है, जिससे शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत सिनेमा चौराहा एवं जिन्दपीर चौराहा का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं व्यवसायी प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने की। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

490 लाख रुपये की लागत से 40 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद हरदोई क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 490 लाख रुपये की लागत से कराए गए 40 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर' सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, जल निकासी, पार्कों के सौंदर्यीकरण और मार्ग प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर' ने कहा कि नगरवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरीय पेयजल योजना के तहत नलकूपों का अधिष्ठापन कराया गया है, जिससे शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत सिनेमा चौराहा एवं जिन्दपीर चौराहा का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं व्यवसायी प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने की। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 28, 2026

बैठक के बाद युवा कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन

हरदोई, 28 जून। भारतीय युवा कांग्रेस की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक रविवार को जिला कार्यालय, जिंदपीर चौराहा, नाघेटा रोड पर जिलाध्यक्ष मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, प्रदेश सचिव आशीष पाल, एनएसयूआई अध्यक्ष हसन अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की ताकत है और कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंघर्षों में पूरा सहयोग करेगी। प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं और युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल रही है। वहीं जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि हरदोई युवा कांग्रेस जिले के छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी तथा छात्रों को न्याय मिलने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक के बाद युवा कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन हरदोई, 28 जून। भारतीय युवा कांग्रेस की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक रविवार को जिला कार्यालय, जिंदपीर चौराहा, नाघेटा रोड पर जिलाध्यक्ष मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, प्रदेश सचिव आशीष पाल, एनएसयूआई अध्यक्ष हसन अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के उपरांत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की ताकत है और कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंघर्षों में पूरा सहयोग करेगी। प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं और युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में विफल रही है। वहीं जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि हरदोई युवा कांग्रेस जिले के छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी तथा छात्रों को न्याय मिलने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

Bilgram, Hardoi | Jun 28, 2026

अवैध खनन पर प्रशासन की चुप्पी, रउरा गांव में महीनों से जारी मिट्टी खनन

हरदोई। जनपद के सांडी थाना क्षेत्र के रउरा गांव में कथित रूप से कई महीनों से अवैध मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात मशीनों के जरिए खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अवैध खनन पर प्रशासन की चुप्पी, रउरा गांव में महीनों से जारी मिट्टी खनन हरदोई। जनपद के सांडी थाना क्षेत्र के रउरा गांव में कथित रूप से कई महीनों से अवैध मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात मशीनों के जरिए खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Bilgram, Hardoi | Jun 27, 2026

मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के गांव गंगूपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 24 जून की शाम करीब 7 बजे आरोपित शराब के नशे में आए और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के गांव गंगूपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 24 जून की शाम करीब 7 बजे आरोपित शराब के नशे में आए और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Bilgram, Hardoi | Jun 27, 2026

"अखिलेश आ रहे हैं" Akhilesh Yadav #बाइस_में_बाइसिकल #काम_वाले_भैया - Bilgram News