मंदसौर: कलेक्टर ने कृषक सम्मेलन और एग्री-हॉर्टी एक्सपो की तैयारियों की समीक्षा बैठक की
मंदसौर कृषक सम्मलेन एवं एग्री-हॉर्टी एक्सपो का आयोजन 3 मई को पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। उक्त योजना के संबंध में कलेक्टर अदिती गर्ग ने सुशासन भवन सभागृह में बैठक कर संबंधित अधिकारियों से तैयारी के संबंध में समीक्षा की। उक्त आयोजन के क्षेत्र में कार्य करने हेतु इच्छुक निवेशकों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक भी आयोजित होगी।