सिमडेगा: कसडेगा के पास जेसीबी से मोटरसाइकिल की टक्कर, सवार की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
कसडेगा के पास मोटरसाइकिल सवार युवक ने बीती देर रात जेसीबी वहां को पीछे से टक्कर मार दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई ।मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया ।