ब्रह्मपुर: भीषण आंधी-तूफान से बिहार घाट का पीपा पुल हुआ था क्षतिग्रस्त, मरम्मत के बाद वाहनों का परिचालन फिर शुरू
दो दिन पहले आई भीषण आंधी और तूफान ने ब्रह्मपुर क्षेत्र में काफी तबाही मचाई थी, जिसका असर बिहार घाट स्थित पीपा पुल पर भी पड़ा। तेज हवा और उफनती लहरों के कारण पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उस समय कई वाहन पुल के बीच में ही फंस गए थे और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की तत्परता से मरम्मत कार्य तेजी से कराया गया।