जहानाबाद: जहानाबाद में क्रिकेट मैच में बेईमानी पर विवाद, दो युवक घायल
होरीलगंज निवासी रिजवान और जाफरगंज निवासी सलमान के बीच क्रिकेट खेल के दौरान बेईमानी के आरोप को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।