ब्यावर: सम्राट दाहिरसेन जयंती और प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ
Beawar, Ajmer | Sep 28, 2026 ब्यावर.सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में 29वां सम्राट दाहिरसेन जयंती एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह अशोक पैलेस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और गणपति वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि ज्योति ककवानी, अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद निदेशालय अजमेर ने बच्चों को उच्च शिक्षा, अनुशासन और एकता के साथ सिंधियत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।