सगड़ी: हैदराबाद निवासी महिला ने गांव के लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप, रौनापार थाने पर दी लिखित तहरीर
आजमगढ़ जनपद के हैदराबाद गांव निवासी माधुरी देवी पत्नी विजय नारायन यादव ने गांव के ही निवासी लोगों पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है । उसका आरोप है कि उसकी बैनामा की जमीन को कब्जे का प्रयास किया जा रहा है । वही मना करने पर उसे आरोपियों ने गाली गलौज दी और मारा पीटा । वही माधुरी देवी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है ।