विष्णुगढ़ में रांची से आई उत्पाद विभाग की टीम ने आठ माइल और बादीखरना में छापेमारी कर अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। मौके से 2000 लीटर अंग्रेजी शराब, 4000 लीटर स्प्रिट, बोतलों के ढक्कन, रैपर, पैकिंग सामग्री और पंचिंग मशीन बरामद हुई। इससे स्पष्ट हुआ कि लंबे समय से नकली शराब का धंधा चल रहा था। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है