गावां: गावां ब्लॉक में झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
Gawan, Giridih | Nov 9, 2025 झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 की तैयारी को लेकर रविवार की दोपहर दो बजे गावां प्रखंड मुख्यालय सह अंचल कार्यालय के सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने किया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी, मुखिया एवं कर्मी शामिल हुए।