गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जूनियर डॉक्टरों ने हॉस्टल, एसी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे इलाज के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।