सिकंदराराऊ: पंत चौराहे से सरदला पुल तक 2 किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस ने देर रात संभाला मोर्चा और खुलवाया जाम
सिकंदरा राऊ के कासगंज रोड पर पंत चौराहे से लेकर सरदला पुल तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लगभग 2 घंटे तक वाहनों में वाहन चालक वी सवारियां फंसे रहे। जब इस बात की जानकारी इलाका पुलिस को हुई तो भी तत्काल मौके पर पहुंची और उसके द्वारा अनियंत्रित खड़े वाहनों को वहां से हटवा कर ट्रैफिक को सुचारू कराया है।