कौंच: कोंच पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, बोले- भाजपा का 2027 में बड़ी जीत का लक्ष्य, अखिलेश यादव के बयान पर भड़के
Konch, Jalaun | Jun 8, 2026 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार रात 9 बजे कोंच नगर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी चुनाव से नहीं भागती और चुनाव कराने का निर्णय चुनाव आयोग का विषय है। राम मंदिर में चढ़ावे की धनराशि को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि इसका जवाब मंदिर प्रशासन देगा, यह सरकार का विषय नहीं है।