मोहनलालगंज: धर्मगंतखेड़ा गांव के बाहर लटकता मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग की जताई आंशका
धर्मगंतखेड़ा गांव में नहर के किनारे स्थित बाग में पेड़ में साड़ी के फंदे के सहारे युवक का शव लटका मिला। मृतक की शिनाख्त भंवर सिंह उर्फ सरोज उम्र करीब 23 वर्ष निवासी धर्मगंतखेड़ा थाना मोहनलालगंज के रूप में हुई है। वहीं ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग में युवक के फांसी लगाए जाने की आशंका जताई है।