राजपुर: राजपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में आग का तांडव, झुलसे विशाल पेड़ और नए प्लांटेशन
गर्मी की शुरुआत होते ही बलरामपुर जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आने लगी हैं। ताजा मामला राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदी क्षेत्र से सामने आया है, जहां सड़क किनारे फैले बड़े जंगल क्षेत्र में भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के बड़े व छोटे पेड़-पौधे इसकी चपेट में आकर पूरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि जिस क्ष