हज़ारीबाग: हजारीबाग जिला में चलेगा एचआईवी जागरुकता अभियान
सिविल सर्जन हजारीबाग की अध्यक्षता में झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन के माध्यम से सितम्बर से अक्टूबर 2024 तक हजारीबाग जिले में एचआईवी एवं एसटीआई जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में किया गया।