करनाल: सेक्टर-9 कर्ण कमल में गांव चलो अभियान की शुरुआत करने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, जिला अध्यक्षों से की मीटिंग
Karnal, Karnal | Jan 24, 2024 2024 चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में बीजेपी अब गांव के वोटर को लुभाने के लिए अलग-अलग अभियान चला रही है। जिसको लेकर आज करनाल के कर्ण कमल में मीटिंग रखी गई है, दो अलग-अलग मीटिंग होंगी, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य पहुंचे हुए हैं।इस दौरान जिला अध्यक्ष, महामंत्री और कई विधायक भी मौजूद हैं। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी कर रहे हैं।