अनगड़ा: पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ काशीडीह जोड़ी महुआ निवासी व्यक्ति
Angara, Ranchi | Aug 2, 2024 अनगड़ा. कांशीडीह जोड़ी महुआ निवासी झुमा उरांव (58) पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि पेड़ पर चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर वे गिर गये. इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आयी हैं. परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए मेसो अस्पताल जोन्हा ले गये. चिकित्सक ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया है.