कालपी: कालपी के लोहार गांव में खेत में मिले पुरुष और महिला के सड़े-गले शव, प्रेम संबंध की आशंका, जांच जारी
Kalpi, Jalaun | Apr 6, 2026 कालपी क्षेत्र के ग्राम लोहार में खेत में रविवार की शाम करीब 7 बजे एक पुरुष और महिला के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई, दुर्गंध आने पर किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बाइक, कीटनाशक और सल्फास की गोलियां बरामद की हैं। शवों की पहचान 34 वर्षीय प्रमोद साहू और 42 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है, जो हरियाणा में पड़ोसी थे और कथित तौर पर प्रेम संबंध में थे।