सिरौली गौसपुर: जिलाधिकारी के निर्देश पर सिरौली गौसपुर में विद्युत शिकायत समाधान कैंप का आयोजन, चार शिकायतों का हुआ समाधान
सोमवार की सुबह 11 जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत शिकायत समाधान कैंप का आयोजन सिरौली गौसपुर में किया गया। शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में विद्युत विभाग से संबंधित 15 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे थे। सोमवार को चार का मौके पर समाधान कर दिया गया है। 6 के सिंह निस्तारण का आश्वासन दिया गया है पांच शिकायतों पर जांच के बाद कार्रवाई करने ज्की बात कही गई।