रावतसर: रावतसर में नर्सिंग कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया, मरीजों को फल व जलजीरा किया वितरित
रावतसर सरकारी अस्पताल नर्सिंग कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर अस्पताल परिसर में जलजीरा की स्टाल लगाकर मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों को गर्मी से राहत के लिए जलजीरा वितरित किया व सेवा भावना के तहत मरीजों को फल वितरित कर अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया इस अवसर पर आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।