गाज़ियाबाद: लिंकरोड पुलिस 2 शातिर फरार अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 14 ग्राम सफेद धातु का चांदी का टुकड़ा व 1 अवैध चाकू बरामद
शुक्रवार को थाना लिंकरोड पुलिस ने गुरुद्वारा की ग्रिल तोड़कर गुरुद्वारा का सामान चोरी करने वाले 19 वर्षीय अजय और 19 वर्षीय सोनू नाम के 2 शातिर फरार अभियुक्तों को रंगोली तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित 14 ग्राम सफेद धातु का चांदी टुकडा व 1 अवैध चाकू बरामद किया गया है।