*देश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद वाटर टनल बनी झारखंड के प्रतिनिधिमंडल के लिए आकर्षण का केंद्र*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतिनिधिमंडल ने जानी टनल की अत्याधुनिक इंजीनियरिंग,बोले—जल प्रबंधन और तकनीक का अद्भुत संगम*
कटनी, 05 अक्टूबर। नर्मदा के जल को दूर-दराज के खेतों तक पहुंचाने की संकल्पना को जमीन के भीतर आकार देती स्लीमनाबाद की देश की सबसे लंबी वाटर टनल सोमवार को झारखंड से आए इन्फ्लुएंसर्स के प्रतिनिधिमंडल के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत कटनी पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने स्लीमनाबाद स्थित वाटर टनल का अवलोकन किया और इसके निर्माण में अपनाई गई अत्याधुनिक तकनीक, बेजोड़ इंजीनियरिंग तथा विशाल जल परिवहन क्षमता की जानकारी प्राप्त की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने टनल की निर्माण तकनीक और इसकी संरचना को करीब से समझा। उन्होंने कहा कि जमीन की सतह से कई मीटर नीचे इतनी लंबी और विशाल जल सुरंग का निर्माण इंजीनियरिंग की असाधारण �