शाहजहांपुर: मदनापुर क्षेत्र की महिला ने दूसरे पक्ष पर निर्वस्त्र कर घूमने का आरोप लगाया, एसपी को दी शिकायत
शाहजहांपुर में एक महिला ने दूसरे पक्ष पर उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र दिया है। उसका यह भी आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत ठीक से दर्ज नहीं की और सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। यह मामला मदनापुर थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि गांव का एक युवक एक युवती को भगा ले गया।