पंचकूला: गुप्ता नर्सिंग होम रायपुर रानी के सामने दो बाइकें आपस में टकराईं, एक बाइक सवार को आई चोटें
रायपुर रानी में स्थित गुप्ता नर्सिंग होम के सामने दो बाइकें आपस में टकरा गईं। मंगलवार को हुए इस सड़क हादसे में एक बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। अभी तक घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।