जींद: जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केंद्रों का मुआयना करने के दिए निर्देश
Jind, Jind | Mar 30, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को संबंधित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी सुनिश्चित करें कि मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, शौचालय,रैम्प व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध है या नहीं। जिस भी मतदान केन्द्र पर जिस भी चीज की कमी है तो उसे तुरंत पूरा करवाएं।