शहपुरा: शहपुरा नगर में देर रात तक चलता रहा मां दुर्गा और काली की प्रतिमा का चल समारोह , हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
शहपुरा नगर के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम ग्राउंड में रावण दहन के उपरांत मां दुर्गा और मां काली की प्रतिमा का चल समारोह प्रारंभ हुआ । दरअसल मंगलवार रात 9:00 बजे से प्रतिमाओं का चल समारोह प्रारंभ हुआ और देर रात तक चलता रहा दर्शन को लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जहां देवी प्रतिमाओं के दर्शन करते हुए धर्म लाभ उठाया ।