भीलवाड़ा जिले के श्यामगढ़ गांव में चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पप्पू गुर्जर के मकान में घुसे चोरों ने सो रही उनकी पत्नी के गले से रामनामी छीन ली। आहट होने पर पप्पू गुर्जर जाग गए, तो चोरों ने उन पर लकड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद चोर मौके से फरार हो गए। जाते समय वे पप्पू गुर्जर की पत्नी के गले में पहनी रामनामी भी ले गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
#mandalgarh #bhilwara #rajasthan #post #news