बागपत: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Apr 28, 2026 बागपत में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को करीब दोपहर 2:30 बजे थाना कोतवाली बागपत पुलिस और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बा बागपत में छापेमारी कर गैरकानूनी तरीके से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। टीम ने आरोपी के कब्जे से एक डीवीआर, 21 हजार