मखदुमपुर: परिजनों की डांट से आहत युवती ने खाया जहर, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
मखदुमपुर प्रखंड की एक युवती ने घर के गार्जियन की डांट से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब परिजन उसे सदर अस्पताल लाए, जहां डॉ. रणधीर कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने से पहले ही परिजन शव लेकर चले गए।