मंडला: उत्कृष्ट विद्यालय मंडला, ग्वारा हाईस्कूल सहित कई संस्थानों में बाल दिवस मनाया गया, हुए सांस्कृतिक आयोजन
जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय हाई स्कूल ग्वारा सहित अन्य स्कूलों में शुक्रवार को शाम पांच बजे तक बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए। उत्कृष्ट विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलेक्टर भी शामिल हुए। ग्वारा हाईस्कूल में रंगोली, चित्रकला, क्रिकेट तथा नृत्य सहित कई सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।