जगदलपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों ने दिखाई मानवता की मिसाल, 89 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा जिला बस्तर एवं आईपीएस वाइफ्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महारानी अस्पताल, जगदलपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।