जौनपुर: जौनपुर में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य
वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा शहर के एक लॉन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने भगवान शिव, पार्वती और गणेश की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी सुहागिन महिलाओं ने हरे वस्त्र पहनकर भोले बाबा के गीत गाए और पति की लंबी आयु की कामना की