रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन चुर्क में क्षेत्राधिकारी यातायात सोनभद्र की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन हुआ
पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र के सभागार कक्ष में सीओ यातायात सोनभद्र डॉ0 चारू द्विवेदी अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 10 बजे नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद सोनभद्र के पुलिस,पीएसी, नक्सल फोर्स सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण तथा सीमावर्ती जनपदों से आए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान नक्सली संचरण को लेकर चर्चा हुई।