दतिया: चंदेवा की बावड़ी के पास मिनी आयशर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चालक घायल, ज़िला अस्पताल रेफर
Datia, Datia | May 19, 2026 दुरसड़ा थाना अंतर्गत दतिया-भांडेर रोड पर सोमवार रात करीब 10 बजे चंदेवा की बावड़ी के पास एक मिनी आयशर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत भांडेर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।