महोबा: जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर अजय राय को दी खुली चेतावनी
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बनारस में लगातार हार से अजय राय की कुंठा झलक रही है। अनुरागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा महोबा आने पर उनका जोरदार विरोध किया जाएगा और ऐसा होगा जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की होगी।