भगवानपुर: भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम पर हमला मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
भगवानपुर थाना कांड संख्या 316/25 में पुलिस टीम पर हमला एवं आर्म्स एक्ट मामले के नामजद अभियुक्त भीठ निवासी स्व. उमाकांत मुखिया के पुत्र संजीत कुमार को भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।